IAS NAND KUMARAM को मिला MYMP प्रकोष्ठ के सीईओ का प्रभार

Updesh Awasthee
भोपाल। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2008 बैच के अफसर नंद कुमारम् को MYMP प्रकोष्ठ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बसंत प्रताप सिंह, मुख्य सचिव मप्र शासन ने 1 मार्च 2017 को इस आशय के आदेश जारी किए हैं।

सुधीर कुमार कोचर, उपसचिव, मप्र सामान्य प्रशासन विभाग के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार आईएएस नंद कुमारम् उप सचिव मुख्यमंत्री तथा कार्यपाल संचालक राज्य लोक सेवा प्राधिकरण तथा उप सचिव मध्यप्रदेश शासन लोक सेवा प्रबंधन विभाग एवं विमानन विभाग (अतिरिक्त प्रभार) को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ आगामी आदेश तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी MYMP प्रकोष्ठ का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!