राजस्थान में निर्धन सवर्णों को आरक्षण मांग रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार को निर्धन सवर्णों को आरक्षण की मांग पर निकाली गई रैली पर लाठीचार्ज कर दिया गया। गुस्साई भीड़ ने जवाबी कार्रवाई में भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर लगे भाजपा के पोस्टर फाड़ डाले, होर्डिंग्स को तोड़ने की कोशिश की। इस घटना के बाद माहौल गर्मा गया है। 

निर्धन सर्वणों को 14 प्रतिशत आरक्षण की मांग पर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ, राजस्थान प्रदेश वैश्य महासभा और प्रदेश अग्रवाल महासभा के समर्थन पर निकाली गई इस रैली को स्टेच्यू सर्किल की ओर जाने से पुलिस ने रोक दिया। प्रदर्शनकारी युवा चौंमू हाउस सर्किल पर एकजुट हुए और स्टेच्यू सर्किल की ओर बढ़ने लगे लेकिन पुलिस ने आगे नहीं बढ़ने दिया। 

सवर्ण आरक्षण अधिकार आंदोलन के प्रवक्ता करण राठौड़ के अनुसार सरकार सवर्णों को आरक्षण की बात चुनाव के समय ही करती है लेकिन अब सवर्ण एकजुट हैं और इसके लिए अब विधानसभा पर महापड़ाव डालेंगे। राठौड़ ने कहा कि राजस्थान सरकार यदि सवर्णों को वास्तविकता में आरक्षण का लाभ देना चाहती है तो तुरंत 14 प्रतिशत आरक्षण बिल को लागू कर दे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!