योगी जिंदाबाद के नारे लगा रहा था बालक, सपा नेता ने गोली मार दी

Updesh Awasthee
मुरादाबाद। 'योगी जिंदाबाद' का नारा लगाने पर 17 साल के विनिकेत उर्फ नन्हे को शिशुपाल नामक सपा नेता ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मुरादाबाद मंडल के असमोली थाना क्षेत्र अंतर्गत मढ़ान के रहने वाले भाजपा नेता मोनू सिंह का भाई नन्हे रविवार की रात 'योगी जिंदाबाद' का नारा लगा रहा था। उधर से गुजर रहे जिला पंचायत सदस्य उषा सिंह के पति शिशुपाल सिंह (सपा नेता) ने नन्हे को गोली मार दी।

पुलिस ने नन्हे का शव सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामला चुनावी रंजिश का लगता है, वरना नारे लगाने पर कोई किसी को गोली क्यों मार देगा। सच क्या है, यह जांच से पता चलेगा। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होगी।

इधर लखनऊ में छह दिनों के अंदर टुंडे कबाब की दुकान दूसरी बार बंद हुई है। इससे पहले बीते बुधवार को मांस की आपूर्ति न हो पाने के कारण यह दुकान बंद हो गई थी। गुरुवार से टुंडे कबाब की दुकान में सिर्फ मटन और चिकन कबाब बनाना शुरू कर दिया गया था। दुकान की हर दीवार पर नए स्टिकर चिपका दिए गए थे लेकिन अवैध बूचडख़ानों पर कार्रवाई के विरोध में सोमवार को मांस के व्यंजन बनाने वाले कारोबारी भी हड़ताल पर चले गए।

टुंडे कबाब की दुकान के एक कर्मचारी ने कहा, "हमें मीट नहीं मिलेगा तो कबाब कहां से बनाएंगे। इस दुकान का बड़ा नाम है, इसलिए लोग हमारे यहां आ रहे हैं, लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। पुराने लखनऊ के चौक इलाके में टुंडे कबाब की दुकान वर्ष 1905 से ही चल रही है। यहां दिनभर भीड़ लगी रहती थी। इसके जायके को शूटिंग के लिए यहां आने वाले कई फिल्म कलाकारों ने भी पसंद किया है। लेकिन योगी सरकार बनने के बाद बड़े का गोश्त मिलना बंद हो जाने से इस मशहूर दुकान पर ताला लटक रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!