तारक मेहता का टप्पू बदल गया

Updesh Awasthee
मुंबई। पिछले 9 साल से लोकप्रिय टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का सबसे शरारती बच्चा टप्पू अब बदल गया है। सीरियल में इन दिनों टप्पू के जन्मदिन की तैयारियां चल रहीं हैं और टप्पू का किरदार निभा रहे भव्य जोशी शो को छोड़कर जा चुके हैं। निर्माताओं ने उसकी जगह नया कलाकार साइन कर लिया है। टप्पू के किरदार में आ रहे नए कलाकार का नाम है राज अनादकत। देखना यह है कि क्या दर्शक राज को भी भव्या जैसा ही प्यार दे पाएंगे। 

शो मेकर्स का कहना है कि राज को खूब सारे ऑडिशन के बाद चुना है। राज फ़िलहाल मास मीडिया का कोर्स कर रहे है और मेकर्स ने इन्हें किरदार टप्पू के बर्थडे पर शो में इंट्रोड्यूस करवाने का तय किया है।

सुना है भव्य काफी समय से निर्माताओं से नाराज थे। उन्हे सीरियल में कोई महत्व नहीं दिया जा रहा था। कैमरा उन पर फोकस ही नहीं था। अत: निराश भव्य ने एक गुजराती फिल्म साइन कर ली और शो छोड़कर चले गए। निर्माताओं ने टप्पू को मनाने की काफी कोशिश की और 9 साल में पहली बार टप्पू का जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया लेकिन तब तक टप्पू फिल्म साइन कर चुका था। अब अंदर की बात क्या है यह तो टप्पू या मेकर्स ही जाने। वैसे, नए टप्पू के बारे में आपका क्या ख़याल है?
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!