MP में अत्याधुनिक कत्लखाना खोलने वाली भाजपा ने UP में कहा: जीते तो सब बंद कर देंगे

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। मप्र की राजधानी भोपाल में भाजपा की शिवराज सिंह सरकार अत्याधुनिक कत्लखाना खोलने जा रही है। यूपी के एक बसपा नेता जो कत्लखानों का कारोबार करते हैं, से मामला फिक्स भी हो गया है और उधर यूपी में अमित शाह ने ऐलान किया है कि यदि वो चुनाव जीत गए तो यूपी में चल रहे सभी कत्लखाने बंद कर दिए जाएंगे। 

क्या कहा अमित शाह ने आजमगढ़ की आमसभा में 
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि वह प्रदेश में खून की नहीं बल्कि दूध और घी की नदियां बहाना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश में जिस दिन भाजपा का मुख्यमंत्री शपथ लेगा, रात बारह बजे के पहले राज्य के सारे कत्लखाने बंद कर दिये जाएंगे। अब तक प्रदेश में गाय, भैंस और भेड़ के खून की नदियां बहायी गयीं। हम भी चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में नदियां बहें लेकिन खून की नहीं बल्कि दूध और घी की नदियां।

मप्र में क्या हो रहा है
मप्र की राजधानी भोपाल में एनजीटी ने मौजूद स्लाटर हाउस को शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं। भोपाल में मुसलमानों की काफी आबादी है, बावजूद इसके वहां प्रतिदिन 60 से ज्यादा जानवर कत्ल नहीं किए जाते। इससे ज्यादा की जरूरत ही नहीं है। शिफ्टिंग के बहाने भोपाल नगर निगम, जिसके महापौर भाजपा नेता आलोक शर्मा हैं, ने अत्याधुनिक कत्लखाने की प्लानिंग रच डाली। यूपी के एक बसपा नेता, जिनका कत्लखानों का कारोबार है, से फिक्सिंग कर ली गई है। भाजपा सरकार द्वारा स्थापित कराए जा रहे इस अत्याधुनिक कत्लखाने में 15000 से ज्यादा जानवरों का प्रतिमाह कत्ल किया जाएगा। इस एग्रीमेंट में यह शर्त भी नहीं है कि काटे जाने वाले जानवरों में गाय नहीं होंगी। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!