वारंट जारी: महिला IPS सिमाला प्रसाद को हाजिर करो

Updesh Awasthee
भोपाल। कुछ दिनों पहले फिल्म 'अलिफ' के कारण सुर्खियों में आईं महिला IPS सिमाला प्रसाद के खिलाफ इंदौर कोर्ट से वारंट जारी हुआ है। कोर्ट ने अजाक थाने के आदेशित किया है कि वो महिला IPS सिमाला प्रसाद को पकड़कर कोर्ट के सामने हाजिर करें। सिमाला फिलहाल डिंडोरी जिले की एसपी हैं। उल्लेखनीय है कि सिमाला प्रसाद ख्यात साहित्यकार मेहरून्निसा परवेज और सांसद भागीरथ प्रसाद की बेटी हैं।

सिमाला जब इंदौर में सीएसपी थीं, तब उन्होंने एक महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर रेडियो पुलिस के निरीक्षक शिवकुमार गुप्ता के खिलाफ विभागीय जांच की थी। शिकायत में गुप्ता पर अभद्र व्यवहार, छेड़छाड़ आदि आरोप लगाए थे। यह मामला अब न्यायालय में चल रहा है। सिमाला की गवाही होनी है परंतु बुलाने के बावजूद वो कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहीं थीं। इसलिए वारंट जारी किया गया। 

इस फिल्म के कारण चर्चाओं में हैं सिमाला...
तेज-तर्रार और दबंग अधिकारी के रूप में पहचान रखने वाली आईपीएस सिमाला प्रसाद ने निर्देशक एवं राइटर जैगम इमाम की फिल्म अलिफ के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। फिल्म पिछले दिनों रिलीज हुई। इस फिल्म को आॅस्ट्रेलिया में इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आॅफ क्वींसलैंड में बतौर वर्ल्ड प्रीमियर प्रदर्शित किया गया था। इसके साथ ही फिल्म बाइस्कोप ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट स्क्रीन प्ले और बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट के अवॉर्ड भी जीत चुकी है। इसे चंडीगढ़ फिल्म फेस्टिवल में भी अवार्ड दिया गया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!