BOSS तो मैं ही हूं, BJP को यह स्वीकारना होगा: उद्धव ठाकरे

मुंबई। बृहन्मुंबई नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा और शिवसेना में गठबंधन नहीं होने से दोनों दलों के बीच बढ़ती तल्खियों के बीच शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि दिवंगत बाल ठाकरे का बेटा होने के नाते वही बॉस हैं और यह बात भाजपा को भी स्वीकार करनी होगी। 

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित साक्षात्कार में उद्धव ने कहा, ‘‘… हां, मैं हूं। दिवंगत शिवसेना सुप्रीमो बाला साहब ठाकरे का बेटा होने के नाते मैं निश्चित रूप से बॉस हूं। यहां तक कि उन्हें (भाजपा) स्वीकार करना होगा कि मैं बॉस हूं क्योंकि मैं एक शक्तिशाली संगठन का प्रमुख भी हूं। लेकिन ये लोग (भाजपा नेता) सिर्फ आरोप लगाते हैं जिनका कोई महत्व नहीं है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में भाजपा नीत सरकार और केंद्र सरकार, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों में शिवसेना का साथ देने के बजाए केवल इसकी टांग खींचते हैं। उद्धव ने कहा, ‘‘यह सब राजनीतिक मंशा के साथ किया जाता है। अगर वे हर समय हमारी टांग खिंचाई बंद कर दें तो यह हमारे लिए बड़ा समर्थन होगा।’’ 

महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनावों में भाजपा और शिवसेना के बीच गठबंधन टूटने के बाद राज्य और केंद्र सरकारों में साझीदार होने के बावजूद दोनों दलों के संबंधों में काफी दूरी आई है। ठाकरे ने कहा कि मुंबई के तट पर बनाया जाने वाला मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक तब तक शुरू नहीं होगा जब तक केंद्र तटीय सड़क परियोजना के लिए आवश्यक मंजूरी नहीं देता है। 
| BJP | SHIV SENA | UDDHAV THACKERAY | ELECTION | MUNICIPAL | SAMNA | EDITORIAL | ALLIANCE | 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!