उन्होंने मुंह बांधा, गालियां दीं, कपड़े फाड़ दिए: UP की लड़की का JAIPUR में GANGRAPE

JAIPUR NEWS | राजधानी में एक लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां अलवर से जयपुर आई लड़की से तीन लड़कों और एक ऑटो चालक ने पूरी रात रेप किया और उसके बाद उसे सुबह एमएनआईटी (मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) के बाहर फेंककर फरार हो गए। लड़की ने इस बारे में जैसे-तैसे लोगों को बताया और बाद में पुलिस कंट्रोल रुम को इस बारे में सूचना दी गई। 

पुलिस ने बताया कि लड़की जगतपुरा में अपने भाई के साथ रहकर कंपीटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रही है। पीड़ित लड़की मूलत: उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। पीड़ित लड़की ट्रेन से सोमवार को शाम सात बजे अलवर से जयपुर आई थी। रेलवे स्टेशन के बाहर एक ओटोवाला जगतपुरा के लिए सवारियों को आवाज लगा रहा था। लड़की उसी ओटो में जाकर बैठ गई, इस ओटो में पहले से तीन लड़के बैठे हुए थे। रास्ते में लड़की और ओटो में बैठे लड़कों में बातचीत हुई तो लड़की ने बताया था कि वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और जयपुर में एग्जाम की तैयारी कर रही है।

इसी बात का फायदा उठाते हुए ओटोवाला लड़की को शहर में दो-तीन घंटे घुमाता रहा और रात को करीब 11 बजे एक खाली प्लाट में ले जाकर लड़की के साथ चारों आरोपियों ने गैंगरेप किया। वह चीखती इससे पहले ही उसकी आंखों और मुंह पर कपड़ा बांध दिया। तीनों लड़कों और ओटोवाले ने पूरी रात लड़की को इसी खाली प्लाट पर रखा और सुबह होने पर एमएनआईटी के बाहर फेंककर फरार हो गए। लड़की ने पुलिस को बताया कि सभी ने उसे गंदी गालियां दी और कपड़े फाड़ डाले। बाद में उसे एमएनआईटी के बाहर फेंक दिया।

ऐसे थे आरोपी
लड़की ने पुलिस को बताया कि तीनों लड़के हिंदी में ही बात कर रहे थे। कुछ ने जींस पहनी थी। सभी मिडिल क्लास फैमिली के लग रहे थे। लड़की को सुबह छह बजे जब एमएनआईटी के बाहर फेंका तो उसने लोगों की मदद से पुलिस कंट्रोल रुम फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने आधे से ज्यादा शहर में नाकाबंदी करवा दी थी। युवती को लेकर पुलिस ने ऑटो स्टैंड और रेलवे स्टेशन खंगाले। पुलिस एमएनआईटी और रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। इस मामले में लगभग एक दर्ज से अधिक पुलिस अधिकारी जांच कर रहे है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !