
विभाग के सूत्रों ने बताया कि Manoria Heart & Critical Care Hospital के संचालक डॉ. पीसी मनोरिया के यहां छापे के दौरान 35 लाख रुपए की नकदी मिली। इसी तरह MAYO HOSPITAL के संचालक एके जायसवाल के यहां 30 लाख रुपए नकद और 20 लाख रुपए का सोना मिला। जायसवाल के एयरपोर्ट रोड स्थित कॉलेज में बड़े पैमाने पर बोगस एक्सपेंडिचर मिलने की आशंका है। खातों में जो खर्च दिखाया गया, वह केवल आय छुपाने का जरिया भर था। दोनों ही डॉक्टर्स के यहां प्रॉपर्टी में निवेश के बड़े प्रमाण मिले हैं। इनका मूल्यांकन जारी है।
इसी तरह दोनों डॉक्टर्स के यहां नर्सिंग होम में होने वाले इलाज की फीस का भी नियमित लेखा-जोखा नहीं रखा जा रहा था। सूत्रों के अनुसार डॉक्टर्स के रियल एस्टेट समेत दूसरे कारोबार में निवेश की पड़ताल हो रही है। छापे की कार्रवाई दोनों के छह ठिकानों पर जारी है। यह कार्रवाई शुक्रवार तक जारी रह सकती है।