यौन शोषण मामले में आसाराम की जमानत सुप्रीम कोर्ट से भी खारिज

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज दुष्कुर्म और यौन शोषण मामलों के आरोपी आसाराम बापू के मामले पर सुनवाई करते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। इससे पहले राजस्थान सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय को बताया था कि आसाराम के पैरोकार ने जमानत मामले मे जेल सुपरिंटेंडेट का फर्जी पत्र लगाया है जिसके अनुसार आसाराम की हालत इतनी खराब है कि वह बिस्तर से भी नहीं उतर सकते।

दोनों मामलों के कुछ गवाहों ने भी खुद पर खतरा मंडराते हुए देख सर्वोच्च न्यायालय से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

आसाराम को जोधपुर पुलिस ने 31 अगस्त 2013 में गिरफ्तार किया था और तभी से वह जेल में है। एक किशोरी ने आसाराम पर आरोप लगाया था कि उन्होंने जोधपुर के निकट स्थित मनाई गांव में बने आश्रम में उसका यौन उत्पीड़न किया था।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!