NRI COLLEGE के हॉस्टल में मिली छात्र की लाश

Updesh Awasthee
भोपाल। राजधानी भोपाल के बिलखिरिया स्थित एनआरआई कालेज के प्रथम वर्ष के छात्र उज्जवल तिवारी गुरुवार सुबह वह अपने रूम में मृत पाया गया। उज्जवल मूलत: बिहार का रहने वाला है। उज्जवल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने की गुत्थी अभी तक सुलझी नहीं हैं। अभी तक मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भी नहीं भेजा गया है, क्योंकि उसके परिजन भोपाल नहीं पहुंचे हैं।

बिलखिरिया टीआई राजेश सिंहा ने बताया कि एनआरआई कालेज के प्रथम वर्ष के छात्र उज्जवल तिवारी पिता ब्रजनाथ तिवारी उम्र 18 वर्ष निवासी कैमूर बिहार, कल गुरुवार को संदिग्ध परिस्थिति में अपने होस्टल के रूम नम्बर 13 में मृत पाया गया।

उज्जवल तिवारी की मौत किस वजह से हुई है, इस बात के कारण अभी अज्ञात हैं। मृतक के परिजनों को गुरुवार को सूचना दे दी गई है। टीआई राजेश सिंहा का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!