CHRIST SCHOOL: हाईस्पीड बस पलटी, 24 बच्चे घायल

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक निजी स्कूल की बस पलटने से 24 स्कूली छात्र घायल हो गए. घायलों को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. हादसे के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा भी किया.

पुलिस के मुताबिक, क्राइस्ट स्कूल की बस शनिवार को चंदला व आसपास के गांवों से बच्चों को लेकर स्कूल के लिए जा रही थी. मुंदेरी गांव के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इससे बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई. घटनास्थल के पास मौजूद ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को बस से बाहर निकाला.

इस हादसे में 24 छात्र घायल हो गए. घायलों को लवकुशनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई थी. हादसे की खबर मिलने पर पहुंचे आक्रोशित परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा भी किया. मामले की सूचना पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची.

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!