पाकिस्तानी कप्तान की गर्लफ्रेंड मुंबई में जिस्म का सौदा करते गिरफ्तार

भोपाल। मूलत: भोपाल की रहने वाली एक मॉडल जो खुद को पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान की गर्लफ्रेंड बताती है, मुंबई में जिस्म का सौदा करते हुए गिरफ्तार की गई। पुलिस ने उसे एक 5 सितारा होटल से गिरफ्तार किया। उसके साथ उसका दलाल भी था। मॉडल को पुलिस ने महिला सुधार गृह भेजा, लेकिन वह से फरार हो गई।

जानकारी के मुताबिक, भोपाल शहर की रहनी वाली ये मॉडल मुंबई में मॉडलिंग का काम करती है एवं खुद को पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान की गर्लफ्रेंड बताती है। 24 अक्टूबर को पुणे क्राइम ब्रांच के पास खुफिया जानकारी मिली कि कृष्णा नामक एजेंट कुछ लड़कियों से जिस्मफरोशी का धंधा करवाता है। इसके बाद पुलिस ने शहर के 5 स्टार होटल के रूम नंबर 309 में नकली ग्राहक के जरिए कृष्णा के एक साथी को गिरफ्तार कर लिया।

50 हजार में गुजारती है एक रात
पुलिस ने कृष्णा के सहयोगी विपुल दहाल को 16 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यहां एक रात के लिए जिस्मफरोशी का सौदा 50 हजार रुपये तय हुआ था। इसके बाद पुलिस ने छापा मारकर मॉडल को अपनी गिरफ्त में ले लिया। एक लड़की से देह व्यापार करवाने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 3, 4 और 5 के तहत केस दर्ज किया है।

सुधार गृह से फरार
पुलिस ने पीड़ित मॉडल को पुणे में मोहमद वाड़ी के महिला सुधार गृह में रवाना किया गया था, लेकिन वह वहां के कर्मचारियों से झगड़ा करके भाग गई। पुलिस ने इस बहुचर्चित मॉडल के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। उसे ढूंढने के लिए मॉडल का फोन ट्रैक किया जा रहा है। ये मॉडल कभी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान की गर्लफ्रेंड रह चुकी है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!