भोपाल। राजधानी स्थित मप्र स्टेट साइबर पुलिस भोपाल की बिल्डिंग में आग लग गई। यह आग तीसरे माले पर लगी होना बताया जा रहा है। जिस हॉल से आग का धुआं निकल रहा है वो कांफ्रेंस हॉल है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस अग्निकांड से क्या क्या नुक्सान हुआ इसकी जानकारी भी फिलहाल नहीं दी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब सवा बारह बजे मुख्यालय की तीसरी मंजिल से धुआं उठता नजर आया। मुख्यालय में मौजूद अफसर और कर्मचारी कुछ समझ पाते इसके पहले आग ने विकराल रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि मुख्यालय के मीडिया हॉल से शुरू हुई आग ने आसपास के कमरों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की कई दममलें मौके पर पहुंच गई और पानी व फोम की मदद से आग पर काबू पाया गया।
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया जा रहा है। आग लगने की जानकारी मिलने पर डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला समेत पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए. अभी आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है।