शिरडी में बनेगा भव्य सुदर्शन मंदिर

Updesh Awasthee
भोपाल। साईं बाबा की शिरडी में भव्य सुदर्शन मंदिर बनाने की तैयारी चल रही है। द्व‌ारका-शारदापीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती इसके लिए जमीन की तलाश कर रहे हैं। जमीन मिलते ही उस पर तेजी से काम शुरू कर दिया जाएगा। शंकराचार्य का कहना है कि सुदर्शन मंदिर बनने से पवित्र शहर शिर्डी में लोगों की आस्थाएं सही बिन्दु पर केंद्रित हो पाएंगी और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। 

शंकराचार्य ने कहा कि देश पर आ रही विपत्तियों वजह साई की पूजा होना है। साई के साथ राम व गीता शब्द जोड़ने पर उन्होंने आपत्ति की। उन्होंने कहा कि साईं सक्षम है, तो फिर उनके नाम के आगे हिंदू देवी देवताओं के नाम का सहारा क्यों लिया जाता है। उन्होंने कहा कि वे शिरडी में भूमि की तलाश कर रहे हैं। भूमि मिलते ही सुदर्शन मंदिर का निर्माण होगा। भगवान शिव ने विष्णुजी को यह चक्र प्रदान किया था। इसकी शक्तियां अमोघ हैं। मंदिर में विष्णु व उनके चक्र दोनों की प्रतिमाएं होंगी। 

शंकराचार्य ने कहा कि कश्मीर का मुद्दा हो या पाकिस्तान से बातचीत का सभी में मोदी सरकार विफल रही है। आतंकवाद सिर चढ़ कर बोल रहा है। सैनिकों का मनोबल गिरने का खतरा बढ़ने लगा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से युद्ध हुआ तो सबसे पहले हमारे पास पेट्रोल की कमी होगी। खेती पर भी असर पड़ेगा। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!