विजयवर्गीय वाली चुनाव याचिका: नहीं हुई कार्रवाई, बढ़ गई तारीख

Updesh Awasthee
इंदौर। हाई कोर्ट में विजयवर्गीय के खिलाफ दायर चुनाव याचिका में सोमवार को सीएम के वकील ने गवाहों का प्रतिपरीक्षण नहीं किया। वकीलों के काम नहीं करने से सुनवाई बढ़ गई। अब 23 सितंबर को प्रतिपरीक्षण होगा। याद दिला दें कि यह नोट फॉर वोट का मामला है। जिसमें कैलाश विजयवर्गीय तो आरोपी हैं हीं, सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मतदाताओं को लुभाने वाली घोषणाएं करने के आरोप में शामिल हैं। 

वर्मा के खिलाफ याचिका में 21 को आदेश
धार विधायक नीना वर्मा के खिलाफ दायर चुनाव याचिका में कोर्ट 21 सितंबर को अंतरिम आवेदनों पर आदेश सुनाएगी। याचिकाकर्ता सुरेश भंडारी के इन आवेदनों में याचिका में कमीशन नियुक्त करने की मांग की गई है। सोमवार को विधायक रंजना बघेल के खिलाफ दायर याचिका में भी सुनवाई आगे बढ़ गई।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!