
बच्चों ने सुबह 11 बजे बताया कि उन्होंने पठान सूट पहने चार लोगों को हथियारों के साथ देखा है। बच्चों ने ये भी कहा कि वो चारों अलग-अलग भाषा में बात कर रहे थे। बच्चों ने ये भी बताया कि वो सभी नेवी बेस के अपोजिट साइड बात कर रहे थे। चारों संदिग्ध बार-बार स्कूल और ONGC का नाम ले रहे थे।
संदिग्ध देखे जाने की जानकारी मिलने के बाद नौसेना को अलर्ट रहने को कहा गया है। पुलिस ने नौसेना को ये जानकारी दी है। इसके साथ ही तटीय इलाकों की तलाशी ली जा रही है। पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। खूफिया एजेंसियों को भी अलर्ट जारी किया गया है।
बच्चों की जानकारी देने के बाद आईएनएस अभिमन्यु और हथियार डिपो की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसकी जानकारी लगने के बाद नेवी ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। नेवी बेस के पास सर्चिंग जारी है साथ ही साथ मुंबई को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अफसर और एजेंसिया अलर्ट पर हैं।