सरकारी नौकरियों में दिव्यांगों को 5 प्रतिशत आरक्षण

Updesh Awasthee
इलाहाबाद। केंद्र सरकार की नौकरियों में आने वाले दिनों में दिव्यांगों का कोटा तीन फीसद से बढ़कर पांच फीसद किया जा सकता है। केंद्र सरकार जल्द ही इसके लिए विधेयक लाने जा रही है। शहर के परेड ग्राउंड में दिव्यांगों में सहायक उपकरण वितरण करने पहुंचे केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सोमवार को यह जानकारी दी।

समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने दिव्यांग कोटे के 15,000 रिक्त पदों पर भर्ती कर दी है। सभी राज्य सरकारों को भी अपने यहां बैकलाग पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ही सपना है कि दलित, शोषित, पिछड़ों और दिव्यांगों को मजबूत और स्वावलंबी बनाया जाए।

आयोजन में पांच हजार दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, छड़ी, कान की मशीन, सीपी वेयर, स्मार्टकेन, स्मार्टफोन, डेजी प्लेयर कैलीपर और ऑटोवॉक जर्मनी के कृत्रिम पैरों का वितरण किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व फूलपुर के सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उनके प्रयासों को केंद्र सरकार ने संपूर्णता दी है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!