प्रमोशन में आरक्षण: 300 मीटर लंबा कपड़े का ज्ञापन लेकर मंत्रालय की परिक्रमा

Updesh Awasthee
भोपाल। प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ मप्र सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक अधिकारी-कर्मचारी संघर्ष मोर्चा ने 300 मीटर कपड़े के लंबे ज्ञापन के साथ रैली निकाली। सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क से निकली रैली में शामिल कर्मचारियों ने मंत्रालय की परिक्रमा की। 

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पदोन्नति में आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। इसके बाद वहां सभा हुई, जिसे अशोक पांडे, अशोक शर्मा, अरुण द्विवेदी आिद ने संबोधित किया। इसके बाद यह ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। 

बता दें कि प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ प्रदेश भर में प्रदर्शन का दौर जारी है। केवल कर्मचारी ही नहीं बल्कि सामाजिक संस्थाएं भी इस व्यवस्था को गलत बताते हुए सरकार का विरोध कर रहीं हैं। हाईकोर्ट ने सरकार के इस निर्णय को रद्द कर दिया है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!