सूदखोर को कर्ज के बदले जवान बेटी सौंप आई मां

थाने। इंसानी रिश्तों को तार-तार करती इस खबर को पढ़कर आप भी हैरान हो जाएंगे। महाराष्ट्र के थाने में एक महिला ने कर्ज से उबरने के लिए जानबूझकर अपनी बेटी को कर्जदाता के पास भेजा ताकि वो उससे शारीरिक संबंध बना सके। सबसे आश्चर्य की बात ये है कि महिला की यह बेटी शादीशुदा है। उसकी उम्र 29 साल है। मानपाडा थाने के पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्होंने 30 साल के एंथनी जोसेफ समिल को गिरफ्तार कर लिया है। समिल ने महिला को कर्ज दिए थे। वह ऑटोरिक्शा चलाता है। 

पुलिस के अनुसार महिला ने 10 हजार रुपये कर्ज लिए थे। उसने ये पैसे समिल से लिए थे। समिल ने ये पैसे महिला की बेटी के जरिए दिए थे। बाद में समिल ने पैसे वापस मांगे। पैसे देने में देरी हुई तो समिल ने धमकी देनी शुरू कर दी। उसने कहा कि वो उसकी बेटी पर एसिड फेंक देगा। उसके पति की हत्या कर देगा। 

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि जब उसकी बेटी अपनी मां के पास गई और पूरा वाकया बताया, तो उसकी मां ने कुछ नहीं कहा। उलटे एक दिन जब समिल आया, तो महिला ने अपनी बेटी और समिल को एक कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। 

उसके बाद से समिल बार-बार महिला की बेटी के साथ छेड़छाड़ करता रहा। पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर लिया है। महिला की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !