
दिग्विजय सिंह बलूचिस्तान से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी को पाक ऑक्युपाइड कश्मीर की ज्यादा चिंता हैं। उनको वो धन्यवाद देते है। बधाई देते है। बलूचिस्तान को बधाई और धन्यवाद देते है लेकिन, हिंदुस्तानियों के कश्मीरियों से बात करने के लिए तैयार नहीं हैं।'
दिग्विजय सिंह ने कहा, 'विश्वास पैदा करना है कश्मीर में, चाहे पाक ऑक्युपाइड कश्मीर हो या फिर इंडिया ऑक्युपाइड कश्मीर हो, अगर यहां लोगों के मन में विश्वास कायम करना हैं तो बातचीत के जरिए ही हो सकता है। प्रधानमंत्री के बयान से हालात सुधरेंगे नहीं बिगड़ेंगे।' हालांकि, बाद में दिग्विजय सिंह ने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। कश्मीर और कश्मीरियत पर ध्यान देने की जरूरत हैं।
बताते चलें कि प्रभात झा के बयान के बाद कांग्रेस ने उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है। अब सवाल यह उठता है कि क्या वही कांग्रेस अपने नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर आपत्ति दर्ज करा पाएगी और क्या प्रभात झा के बाद आए दिग्विजय सिंह के बयान का भाजपा विरोध कर पाएगी।