रीवा में 1 साल पहले बने बांध में दरार, कई गांव डूबे

भोपाल। रीवा में हुई भारी बारिश के कारण कई गांव पानी में डूब गए हैं। लोगों के कच्चे घर गिर गए। भारी तबाही हुई है। ग्रामीण बाढ़ में फंसे हुए है। कलेक्टर राहुल जैन ने फंसे हुए ग्रामीणों को निकालने के लिए विशेष अभियान चला दिया है लेकिन बुरी खबर यह है कि 1 साल पहले बने एक बांध में दरार आ गई है। यदि बाढ़ फूट गई तो हालात बहुत खराब हो जाएंगे। 

जिले के हनुमाना में नईया नाला पर बने बांध में तीन जगह दरार नजर आने से कई गांवों में दहशत है। बाढ़ फूटने पर कई गांव डूब सकते है। ग्रामीणों ने इस बारे में स्थानीय प्रशासन को सूचना दी है। यह बांध पिछले साल ही बना था।

जिले के त्योंथर तहसील में बाढ़ से हालात भयावह हो गए है। यहां ऊसरगांव औन चदई गांवों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। यहां बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए जिला प्रशासन को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं। कलेक्टर ने सभी प्रशासिक अधिकारियों को प्रभावित इलाकों का दौरा कर बाढ़ में फंसे लोगों को हरसंभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए है।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!