वनविभाग ने RTI नहीं दी, सूचना आयोग ने लताड़ा

Updesh Awasthee
भोपाल। मप्र के वनविभाग में आरटीआई के तहत सूचना नहीं दी जा रही। एक मामले में तो वनविभाग के अधिकारियों ने इस तर्क के साथ सूचना देने से इंकार कर दिया कि सूचना मांगने वाला वन समिति का पदाधिकारी है। मामला राज्य सूचना आयोग में आया, तो आयोग ने विभाग के अधिकारियों को जमकर लताड़ा। 

अपीलकर्ता और वन समिति के सभापति परमानंद जायसवाल ने जानकारी मांगी थी कि सागौन के पेड़ की काटी गई लकड़ी वन विभाग के डिपो में क्यों नहीं पहुंची। वन विभाग के लोक सूचना अधिकारी ने अपीलकर्ता को जानकारी देने से इंकार कर दिया। उनका तर्क था कि अपीलकर्ता वन समिति का सभापति है इसलिए यह जानकारी नहीं दी जा सकती। इसके बाद लोक अपीलीय अधिकारी ने लोक सूचना अधिकारी के तर्क को मान्यता देते हुए आवेदन खारिज कर दिया था। इसके बाद अपीलार्थी ने आयोग में अपील की। 

आयोग ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आदेश दिया कि अपीलार्थी ने वन विभाग द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी थी, जिसका उपयोग लोकहित में था। वहीं वन समिति, संस्था का संबंध विभाग से होने की वजह से जानकारी सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत आती है, इसलिए विभाग जानकारी देने से इंकार नहीं कर सकता। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!