रामदेव के उत्पादों में मिलावट होती है: दिग्विजय सिंह | Ramdev News

Updesh Awasthee
भोपाल। बाबा रामदेव को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि वो देश का बहुत बड़ा ठग है। उसे ठग की उपाधि देने वाला मैं देश का प्रथम नागरिक हूं। रामदेव के उत्पादों में मिलावट होती है। कई जांचों में यह सिद्ध भी हो चुका है। केंद्र की सरकार रामदेव के खिलाफ कार्रवाई इसलिए नहीं करेगी, क्योंकि केंद्र सरकार रामदेव के उत्पादों में साझेदार है।

मोदी अकेले सरकार चला सकते हैं
प्रधानमंत्री द्वारा कैबिनेट विस्तार पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री सारे निर्णय स्वयं लेते हैं। बिना कैबिनेट के भी वे सरकार चला सकते हैं। भाजपा के राज्य सभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें देश का वित्त मंत्री बनना है। इसलिए वे अरुण जेटली पर लगातार आरोप लगा रहे हैं। गुजरात पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन में नरेन्द्र मोदी के मुख्यमंत्री काल के दौरान 20 हजार करोड़ का कर्जा होने व शेयर प्राइस में घपला होने पर सीबीआई द्वारा उनकी जांच करने की मांग की है।

केजरीवाल बस दूसरों के दोष देखते हैं
आप पार्टी द्वारा भाजपा के 118 विधायकों पर लाभ के पद पर बने रहने के मामले में सदस्यता समाप्त करने के विषय पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल सरकार के 21 संसदीय सचिव भी लाभ के पदों पर बने हुए हैं। इसके बावजूद उन्हें नहीं हटाया गया। अरविंद केजरीवाल दूसरों के लिए बोलते कुछ हैं और खुद के लिए नियम कुछ और बनाते हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!