बिहार में टॉपर के रिजल्ट पर रोक

Updesh Awasthee
पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) के टॉपर्स को विषय की मूलभूत जानकारी नहीं होने की पोल खुलने के बाद सरकार सकते में है। इसने बिहार बोर्ड में शिक्षा माफियाओं की सक्रियता के आरोपों को भी बल दिया है। शिक्षा व परीक्षा की कलई खुलने के बाद शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने जांच के आदेश दिए हैं। इस बीच बोर्ड ने विवादों में आए आर्ट्स टॉपर रूबी रॉय व साइंस टॉपर सौरव श्रेष्ठ के रिजल्ट पर रोक लगा दी है।

मीडिया में टॉपर्स की हकीकत सामने आने के बाद शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने परीक्षा घोटाला में दोषी पाए जाने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने दोषी कर्मियों को नौकरी से बरखास्त करने की भी बात कही है।

यह है मामला
विदित हो कि बीते दिन बिहार बोर्ड के इंटर आर्ट्स व साइंस टॉपर्स से मीडिया ने कुछ सवाल पूछे थे। आर्ट्स टॉपर रूबी रॉय पॉलिटिकल साइंस विषय का सही नाम भी नहीं बता सकी। उसने यह भी बताया कि पॉलिटिकल साइंस में खाना बनाने की जानकारी दी जाती है। उसे परीक्षा के कुल पूर्णांक का भी पता नहीं था। इसी तरह इंटर साइंस के टॉपर प्रोटॉन व इलेक्ट्रॉन के बारे में नहीं बता सके। इसकी खबर मीडिया में आने के बाद बिहार बोर्ड में हड़कम्प मच गया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!