कोलकाता। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुडी में टोटोपडा कस्बे में विवाह को लेकर अजीब परंपरा है। यहां भावी दंपत्ति को पहले लिव इन रिलेशन में रहना होता है। इस रिलेशन से उन्हें बच्चा भी पैदा करना पड़ता है। जब बच्चा हो जाता है तभी दोनों की शादी सम्पन्न कराई जाती है।
इस जनजाति के रिवाज के अनुसार, पहले लड़का अपनी पसंद की लड़की को भगा ले जाता हैं। इसके बाद लड़की एक साल तक लड़के के घर में रहती हैं। अगर वह लड़की गर्भ धारण कर लेती है, तो ही उसे विवाह योग्य समझा जाता है।
इसके बाद दोनों ही विवाह के पवित्र बंधन में बंध जाते हैं। टोटो जनजाति में शादी के ही नहीं, तलाक के कायदे भी अजीब हैं। तलाक देने के लिए एक विशेष तरह की पूजा का आयोजन किया जाता हैं। इसमें काफी अधिक पैसे खर्च होते हैं। ऐसे में शादी तोड़ने से पहले लोग 10 बार सोचते हैं।