बेंगलुरु। बिग बैश के बाद क्रिस गेल एक बार फिर लड़की को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा चेंज है। इस बार उन्हें एक इंडियन गर्ल ने डेट के लिए प्रपोज किया है। जैसे ही गेल तक ये प्रपोजल पहुंचा, वो कहां पीछे हटने वाले थे? उन्होंने भी मौके पर चौका लगाते हुए जबरदस्त जवाब दे दिया।
आरसीबी की ओर से आईपीएल खेल रहे क्रिस गेल की एक दिल्ली की फैन ने उन्हें डेट पर चलने के प्रपोज किया है। मिस आरोही नाम की इस फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा- क्रिस गेल मेरा दिल सिर्फ तुम्हारे लिए धड़कता है? क्या हम डेट पर चल सकते हैं?
गेल ने इस फैन को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिप्लाई किया। गेल ने लिखा- हां पक्का, अगर तुम बिल का भुगतान करो तो...।