सुमित्रा महाजन के लिए सरकार ने खरीदी 48 लाख की लक्झरी कार

नई दिल्‍ली। सरकार ने भारत की लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के लिए 48.28 लाख रुपए की लक्झरी जुगआर XE कार खरीदी है। दलील दी गई है कि यह कार उनकी सुरक्षा कारणों के चलते खरीदी गई है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि अचानक उनकी सुरक्षा को खतरा कहां से आ गया। 

इस कार को दिल्‍ली में लोकसभा अध्‍यक्ष के आधिकारिक आवास पर डिलीवर कर दिया गया। अभी तक महाजन का आधिकारिक वाहन टोयोटा कैमरी था। इस बारे में लोकसभा सचिवालय के सचिव डीके भल्‍ला ने बताया हमारे पास सुरक्षा गतिशीलता के आधार पर दो विकल्‍प थे। पहला बीएमडब्‍ल्‍यू और दूसरा जगुआर कार का। हमने सबसे सस्‍ते विकल्‍प का चुनाव किया।

प्रोटोकॉल के नियमों के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष का पद भारत के मुख्य न्यायाधीश के बराबर है और वह राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, और दोनों पूर्व राष्ट्रपतियों और उप प्रधानमंत्री के बाद छठवें स्‍थान पर हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !