क्या आप जानते हैं इस 35 फुट गहरे गड्डे का रहस्य

Updesh Awasthee
राजस्थान के बीकानेर जिले में हर कोई दूसरे आदमी से बस यही सवाल कर रहा है। सोमवार रात एक खेत में रहस्यमयी ढ़ंग से बने गहरे गड्‌ढ़ा लोगों के बीच कौतुहल का विषय बना हुआ है। जिले के नापासर थाना क्षेत्र के एक खेत में इस गड्‌ढ़े को पूर्व में उल्का पिंड गिरने से होने बताया गया था। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं जमीन धंसने की भी अटकलें लगाई जा रही है। जानकारी के अनुसार यह गड्‌ढ़ा करीब 35 फुट गहरा है।

उधर, पुलिस वृत्त अधिकारी नसीमउल्ला के अनुसार कल्याणसर गांव के पास देवासर के एक खेत में इस घटना को लेकर एक किसान ने अपने बयान दिए हैं। सतीश नाम के इस किसान ने दावा किया है कि रात करीब ढाई बजे तेज आंधी के दौरान उसने आकाश से एक आग का गोला वहां गिरते देखा था। उस समय वह अपने खेत में काम कर रहा था। उल्लेखनीय है कि यह गड्‌ढ़ा करीब 15 फुट चौड़ा और 35 फुट गहरा है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इस गड्‌ढ़े को लेकर कोई बयान नहीं आया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!