मोदी के मन की बात पर शिवराज का अमल शुरू

Updesh Awasthee
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात में उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ में फोटो कॉम्पिटीशन की बात क्या कही, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तुरंत ही उनके इस आइडिया पर अमल शुरू कर दिया। उन्होंने फोटो कॉम्पिटीशन करने का ऐलान कर दिया है।

मोदी के आइडिया पर तुरंत एक्शन लेते हुए शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर सिंहस्थ फोटो कॉम्पिटीशन कराने का ऐलान कर दिया। शिवराज ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर बताया कि मोदी द्वारा सिंहस्थ में फोटो प्रतियोगिता कराने का सुझाव सराहनीय है। हम इस सुझाव पर तुरंत अमल करेंगे।     

इसके बाद एक अन्य ट्वीट में इस कॉम्पिटीशन के बारे में जानकारी देते हुए शिवराज ने बताया कि इस कॉम्पिटीशन की शुरुआत सिंहस्थ की ऑफिशियल वेबसाइट simhasthujjain.in से ही करेंगे।

क्या कहा था मोदी ने
इससे पहले मोदी ने मन की बात में कहा था कि बड़ी संख्या में लोग सिंहस्थ कुंभ में शिरकत कर रहें हैं और फोटोज साझा कर इसको फैलाने का आह्वान किया है। मध्य प्रदेश सरकार को इन फोटोज को लेकर एक कॉम्पिटीशन का आयोजन करना चाहिए जिसमें सबसे अच्छी फोटो खीचने वाले को पुरस्कृत किया जाए।

इसके अलावा मोदी ने मन की बात में कहा था कि दुनिया के बहुत कम लोगों को मालूम होता है कि इतने लंबे समय तक नदी के तट पर करोड़ों-करोड़ों लोग आए। उन्होंने कुंभ मेले को देश की विशेषता बताया और उन्होंने कहा कि कुंभ टूरिस्ट के आकर्षण का केंद्र बन सकता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!