बदमाशों से मुठभेड़ में पुलिस अधिकारी की मौत

Updesh Awasthee
ग्रेटर नोएडा। बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एएसआई अख्तर खान को गोली लग गई। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। खान टीम लेकर लूट के एक आरोपी को अरेस्ट करने गए थे। 

पुलिस को सूचना मिली की एक आरोपी फरकान दादरी की नई बस्ती में छिपा है। फरकान पर लूट-मर्डर के कई मामले दर्ज हैं। सोमवार सुबह 5 बजे खान की अगुवाई में दो कॉन्स्टेबल की टीम ने नई बस्ती में रेड मारी। पहले से घात लगाए बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। खान के पेट में गोली लगी। गंभीर हालत में उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

8 राउंड हुई फायरिंग
मुठभेड़ के दौरान पुलिस और बदमाशों की तरफ से करीब आठ राउंड फायरिंग की गई। पुलिस जानकारी के मुताबिक, उन्हें एक बदमाश की जानकारी मिली थी लेकिन वहां अन्य बदमाश भी थे। करीब आधे घंटे तक मुठभेड़ चली।

1998 बेच के सिपाही थे अख्तर
एसपी ने बताया कि अख्तर 1998 में सिपाही की पोस्ट पर भर्ती हुए थे। 11 जून 2011 में वे दारोगा के पद पर दादरी कोतवाली में आए थे। अख्तर के परिवार में एक बेटी व दो बेटे है। वे मूलरूप से अलीगढ़ के रहने वाले थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!