... नहीं तो लाखों के सर धड़ से अलग हो जाते: रामदेव

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। आटा नूडल्स के घटिया प्रमाणित होने के बाद बाबा रामदेव 'भारत माता की जय' पर जारी विवाद में कूद पड़े। रामदेव ने इस मामले में आपत्तिजनक और भड़काऊ देते हुए कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि 'चाहे सर काट दो फिर भारत माता की जय नहीं बोलेंगे। हमारे हाथ कानून से बंधे नहीं हैं तो लाखों सर धड़ से अलग हो जाते। 

जाहिर उन्होंने MIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर इशारों-इशारों में निशाना साधा है। सबसे बड़ी बात यह है वह हरियाणा के रोहतक में आयोजित एक सौहार्द रैली में बोल रहे थे। रामदेव अपने भाषण में पहले तो देशभक्ति की बातें कर रहे थे लेकिन उसके बाद उन्होंने इतना बड़ा विवादित बयान दे डाला। 

इसके बाद वो मूल विषय पर आते हुए बोले कि पतंजलि से बने किसी भी नूडल्स में कोई मिलावट नहीं की गई है। मीडिया में बस अफवाह फैलाई जा रही है। याद दिला दें ​कि यूपी की एक लैब में रामदेव के आटो नूडल्स घटिया पाए गए हैं। लैब ने पतंजलि आटा नूडल्स को मैगी से भी ज्यादा खतरनाक बताया है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!