दमोह में चड्डी बनियान गिरोह ने की 15 लाख की लूट

आशीष शाह/दमोह। नगर के जबलपुर नाका क्षेत्र में बुधवार की रात चड्डी बनियान गिरोह की तर्ज पर डकैती की बारदात को अंजाम देने का घटनाक्रम सामने आया है। जिसकी जानकारी लगने के बाद पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है। वहीं स्थानीय निवासियों सहित आसपास के कालोनी वासियों के बीच भययुक्त माहौल बना हुआ है। 

बताया गया है बीती रात करीब एक बजे वृद्ध हरिदास यादव के घर का दरबाजा तोड़कर तीन लोग घर में घुस गए। चड्डी-बनियान धारी इन लोगों ने सबसे पहले वृद्ध हरिदास के हाथ-मुंह को बांध दिया। इसके बाद घर में रखे कीमती सामान की खाना तलाशी लेते हुए जिसे जो मिला वह बटोरना शुरू कर दिया। इस दौरान हरिदास की बहू को धमकाते हुए घर में रखे सोने-चांदी जेबरात एवं नगदी की जानकारी भी हासिल कर ली। आधी रात को यह डकैत 15 लाख से अधिक का कीमती सामान लेकर भाग गए। 

करीब घंटे भर में डकैती की सनसनी खेज घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने घर में रखे सभी मोबाईल फोन तोड़ दिए। जिससे पुलिस या किसी अन्य को तुरंत घटना की सूचना नहीं दी जा सके। गुरूवार सुबह घटना की जानकारी जबलपुर नाका चौकी तक पहुंचने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। इसके बाद एएसपी अरविंद दुबे सहित पुलिस बल एवं पुलिस डाग ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। साथ ही वृद्ध एवं उसकी बहू से जानकारी लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी पतासाजी प्रारंभ कर दी है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!