दुनिया की सबसे धनी महिलाओं में 5 भारतीय

न्यूयार्क: फोर्ब्स पत्रिका ने दुनिया की सबसे धनी हस्तियों की इस साल की सूची में 190 महिला अरबपतियों को शामिल किया है। इस साल की सूची में कुल 1810 अरबपति हैं जिनमें से 190 महिला हैं। यह संख्या 2015 में 197 थी। दुनिया के सबसे धनी या अरबपतियों की कुल संख्या के लिहाज से महिलाओं का हिस्सा बहुत ही कम यानी 10 प्रतिशत से थोड़ा अधिक है।

वैसे इस सूची में शामिल महिलाओं में पांच भारतीय भी हैं। इनमें सावित्री जिंदल व परिवार को 453वें स्थान पर रखा गया है। मीडिया घराने बैनेट, कोलमेन एंड कंपनी की प्रमुख इंदु जैन को वैश्विक स्तर पर 549वां स्थान दिया गया है। उनकी संपत्ति 3.1 अरब डालर आंकी गई है। 

सूची में पहली बार शामिल स्मिता कृष्णा गोदरेज 810वें स्थान पर, लीना तिवारी 1067वें स्थान पर व विनोद गुप्ता को 1577वें स्थान पर रखा गया है। सूची में सबसे धनी महिला के रूप में लोरेल की लिलिएन बेटनकोर्ट हैं जिन्हें 11वां स्थान मिला है।
फोर्ब्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!