भोपाल। अविभाजित मध्यप्रदेश के पहले पुलिस महानिदेशक बी पी दुबे का आज यहां संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक सुरेन्द्र सिंह ने ‘भाषा’ को बताया कि शर्मा 1950 बैच के आईपीएस अधिकारी थे तथा अविभाजित मध्यप्रदेश के पहले डीजीपी थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं।
दुबे को दिल की बीमारी के चलते यहां एक निजी अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया था। उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार पूरे पुलिस सम्मान के साथ आज यहां किया जायेगा।