भोपाल। राज्य शासन ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रेणी 'ख'' एवं राजस्व अधिकारियों को मुख्य नगर पालिका अधिकारी 'क'' श्रेणी के पद पर पदोन्नति दी है। इस संबंध में आदेश जारी किये गये हैं।
पदोन्नत हुए अधिकारियों में श्री हिमांशु सिंह आयुक्त नगर पालिक निगम देवास, श्री परमेश जलोटे उपायुक्त नगर पालिक निगम देवास, श्री रामेश्वर प्रसाद सोनी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद मण्डला, श्री पवन कुमार सिंह मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद होशंगाबाद, श्री नीलेश दुबे अर्बन गवर्नेंस अधिकारी उप संचालक संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल और श्री राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा उपायुक्त नगर पालिक निगम भोपाल शामिल हैं।
एक अन्य आदेश में श्री राजेश श्रीवास्तव मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद मण्डीदीप जिला रायसेन, श्री ओम प्रकाश झा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद गाडरवाड़ा जिला नरसिंहपुर, श्री अब्दुल सादिक शेख मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद डही जिला धार, श्री अजय सिंह चौहान मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद राऊ जिला इंदौर, श्रीमती मीनाक्षी पाटीदार मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद बेटमा जिला इंदौर, श्री सुरेश जैन परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण गुना और श्रीमती सविता प्रधान मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद नीमच को पदोन्नत किया गया है।
इसके अलावा श्री राम कुमार सिंह परिहार मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिक परिषद बिजुरी जिला अनूपपुर और श्री राधेश्याम मण्डलोई परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण धार को पदोन्नति दी गयी है।