बीजेपी विधायक को जूतों से स्वागत करने की धमकी

Updesh Awasthee
शुजालपुर। क्षेत्रीय विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जसवंत सिंह हाड़ा को उन्ही की पार्टी के एक कार्यकर्ता द्वारा जूतों से स्वागत करने की बात का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 

ऑडियो क्लिप में शुजालपुर विधानसभा क्षैत्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राम मदाना के भाजपा कार्यकर्त्ता मनोहर सिंह द्वारा विधायक जसवंत सिंह हाड़ा से मदाना एवं सलसलाई गाँव में आने पर जूतों से स्वागत करने की बात कही जा रही है। हालांकि विधायक से इस तरह की चर्चा भाजपा कार्यकर्ता ने क्यों की इस बात का खुलासा नही हो पाया है। कयास लगाये जा रहे हैं कि बीते दिनों सम्पन्न हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष के चुनाव से उभरा असंतोष इसका कारण हो सकता है। 

चर्चाओं के अनुसार मंडल अध्यक्ष के चुनाव में विधायक जसवंत सिंह हाड़ा ने भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को नज़र अंदाज़ कर अपने चहेतों की नियुक्ति संगठन में करवा दी। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!