BJP की महिला नेत्री से तांत्रिक ने किया रेप

Updesh Awasthee
आगरा। एक तांत्रि‍क ने भूत भगाने के नाम पर बीजेपी महिला नेत्री के साथ छेड़खानी और रेप की कोशि‍श की। मामला शुक्रवार का है। दो दिन तक दवा के असर से महिला बोल नहीं सकी। रविवार को जब दवा का असर खत्‍म हुआ तो उसने पति के साथ न्‍यू आगरा थाने में तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला थाना न्‍यू आगरा के बल्‍केश्‍वर इलाके का है। महिला के पति खंदौली कस्‍बे के उजरई में एक मंदिर में जाते थे। उन्‍होंने बताया कि यहां पर उसकी मुलाकात दिलीप नाम के तांत्रिक से हुई। उनको शक था कि उसकी पत्‍नी पर ऊपरी चक्‍कर या भूत का असर है। तांत्रिक ने भरोसा दिलाया कि वह उसकी पत्‍नी के ऊपरी चक्‍कर से राहत दिलवा देगा। वह उस तांत्रिक को बुलाकर अपने घर ले आया। तांत्रिक दिलीप ने बहाना बनाया और पति व उसके बेटे को घर से बाहर भेज दिया। घर में केवल उसकी पत्‍नी थी। 

भस्‍म के नाम पर दवा खाने को दी 
पीड़ि‍ता का कहना है कि तांत्रिक ने भस्‍म के नाम पर दवा खाने को दे दी। इसे खाने के बाद उसकी हालत बेहोशी जैसी हो गई। इसके बाद तांत्रिक दिलीप ने अश्‍लील हरकत की और रेप किया। वह सबकुछ देख रही थी, लेकिन दवा के असर की वजह से न ही बोल पा रही थी और न ही विरोध कर पा रही थी। इसके बाद तांत्रिक घर चला गया। इसके बाद से महिला की हालत खराब बनी हुई थी। रविवार को जब महिला बोलने की स्थिति में आई तो उसने पति को सब बताया। इसके बाद उसने पति के साथ जाकर थाना न्‍यू आगरा में केस दर्ज करवाया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!