अल सुबह घूस लेने आया कलेक्टर का अधीनस्थ गिफ्तार

Updesh Awasthee
इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने भू सहायक लेखा अधिकारी को 3500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. खतरनाक हो चुके मकान के मामले में एनओसी देने के एवज में यह रिश्वत मांगी गई थी. इंदौर लोकायुक्त पुलिस के अधिकारियों के अनुसार देवास में पदस्थ वेदकुमार पंड्या को शुक्रवार सुबह गंगवाल बस स्टैंड के पास रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया.

लोकायुक्त पुलिस ने कृष्णा बाहेती की शिकायत पर यह कार्रवाई की. फरियादी कृष्णा बाहेती ने बताया की मकान के नवीनीकरण के लिए उन्हें इस एनओसी की जरूरत थी. इसी के चलते वेदकुमार रिश्वत के लिए दबाव बना रहे थे. आरोप है कि पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी, जिसकी पहली किस्त के रूप में फरियादी 1500 रुपए दे चुका था.

खास बात यह है कि वेदकुमार इस वक्त देवास में पदस्थ है, लेकिन इंदौर से जुड़े मामले के निपटारे के लिए रिश्वत मांग रहे थे. लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वतखोर अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि, कार्रवाई पूरी होने के बाद वेदकुमार को जमानत पर रिहा कर दिया जाएगा.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!