इंदौर जेल में वकील की मौत

इंदौर। जेल में बंद एक वकील की बुधवार को मौत हो गई। वह हत्या के केस में सजा काट रहा था। पुलिस का कहना है कि वकील को पीलिया था। तबीयत खराब होने के कारण उसकी मौत हुई है। एमजी रोड पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक नीमच निवासी विजय अवस्थी (43) को तीन दिन पहले नीमच की जेल से इंदौर की सेंट्रल जेल लाया गया था। सुरेश को पीलिया था। जेल से इलाज के लिए उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। बुधवार सुबह 8:50 बजे उसकी मौत हो गई। पोस्ट मार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।

चार माह पहले विजय के छोटे भाई विवेक का जुझार सिंह उर्फ मोनू सत्तावत से पे्रम-प्रसंग को लेकर विवाद हुआ था। तलवार और लाठियों से हमला हुआ था। हमले में मोनू की मौत हो गई। इसका आरोप विजय पर आया था।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !