अध्यापकों ने गुना में शिक्षामंत्री को दिया ज्ञापन

Updesh Awasthee
गुना। आजाद अध्यापक संघ ने रविवार को शिक्षा मंत्री दीपक जोशी से मुलाकात कर दीपावली से पहले अपनी प्रमुख मांगों के निराकरण पर जोर दिया। संघ ने प्रमुख मांगों के अलावा पदोन्नति और क्रमोन्नति को लेकर ज्ञापन भी सौंपा, जिस पर उन्होंने अपने निज सचिव को डीईओ से बात करने के निर्देष दिए।

मप्र के स्थापना दिवस पर पीजी कालेज के खेल प्रशाल में आयोजित समारोह में शामिल होने आए श्री जोषी सुबह थोड़ी देर के लिए सर्किट हाउस पहुंचे थे, तभी दोनों संगठनों के सदस्य वहां पहुंच गए। अध्यापकों से मुलाकात के दौरान शिक्षामंत्री ने कहा कि आपकी मांगों पर विचार चल रहा है। अध्यापक संवर्ग की मांगों को लेकर हमारा रवैया पोजटिव हैं। जहां तक मांगों पर फैसला लेने का सवाल है तो मैं अकेला नहीं हूं, सभी मिलकर इस पर विचार करेंगे।

अध्यापकों ने कहा कि मांगें पूरी होंगी तो हमेशा आपके आभारी रहेंगे। संघ के सदस्यों ने कहा कि सहायक अध्यापक और अध्यापकों की पदोन्नति और क्रमोन्नति नहीं हुई है, जिस पर उन्होंने निराकरण के लिए डीईओ से बात करने के निर्देष अपने निज सचिव को दिए। इस दौरान संतोष श्रीवास्तव, नरेंद्र भारद्वाज, प्रमोद रघुवंषी जिला अध्यक्ष कर्मचारी कांग्रेस, केपी त्यागी, चंद्रलेष श्रीवास्तव, ममता दुबे, चंचल कुषवाह, भगवत ओझा, संजीव सिरोठिया, बृजेष त्रिपाठी, पवन शर्मा, मनीष सौराष्ट्रीय, कैलाष किरार, गोपाल शर्मा, धर्मेंद्र रघुवंषी, संजू रघुंवषी, रणवीर कुषवाह, राजमणि दुबे आदि शामिल थे।

प्रमुख मांगें
अध्यापक संवर्ग का षिक्षा विभाग में संविलयन और षिक्षकों के समान सुविधाएं
एकमुष्त छठवां वेतनमान का लाभ
स्वैच्छिक स्थानांतरण नीति
संविदा षिक्षकों की परीवीक्षा अवधि कम की जाए
वरिष्ठ अध्यापकों की पदोन्नति नीति बनाई जाए

स्थानीय मांगें
नगरीय निकाय एवं पंचायत के अध्यापक व सहायक अध्यापकों की पदोन्नति की जाए
क्रमोन्नति आदेष शीघ्र जारी किए जाएं।
युक्तियुक्तकरण व स्थानांतरण प्रक्रिया में हुई कुछ विसंगतियों की जांच कराई जाए।
सहायक अध्यापक विज्ञान के प्रमोशन किए जाएं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!