इंदौर। अपने बॉयफ्रेंड से नाराज एक नाबालिग लड़की ने अपने हाथ की नस काट ली। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
घटना चंदननगर थाना क्षेत्र की है। जहां पर चाबी बनाने की दुकान लगाने वाली महिला की नाबालिग बेटी ने अपने हाथ की नस काट ली। वो अभिषेक नाम के लड़के से प्यार करती थी। उसने उसे मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन किसी वजह से वो नहीं आया। इसके बाद नाबालिग ने फोन करके उसे वापस मिलने आने को कहा पर इस बार भी बॉयफ्रेंड अभिषेक नहीं आया। इससे नाराज होकर किशोरी ने अपने घर जाकर हाथ की नस काट ली। जिसके बाद उसने बॉयफ्रेंड को इस बारे में सूचना दी।
घबराया बॉयफ्रेंड तुरंत किशोरी के घर पहुंचा जहां वो बेहोश पड़ी थी। युवक उसे तुरंत एमवाय अस्पताल ले गया जहां पर नाबालिग का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार किशोरी का काफी खून बह जाने की वजह से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
