अध्यापक संवर्ग की वरिष्ठता सूची प्रकाशन में हो रही लापरवाही

Updesh Awasthee
जबलपुर। मप्र राज्य कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष आलोक अग्निहोत्री ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि अध्यापक संवर्ग की वरिष्ठता सूची अधिकारियों की लापरवाही के चलते जिले में अभी तक प्रकाशित नहीं की गई है। जिसके कारण वरिष्ठता हेतु दावे आपत्ति का निराकरण भी समय पर नहीं हो पा रहा है और पदोन्नति प्रक्रिया में विलंब हो रहा है। इससे कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है और सूची के प्रकाषन में देरी से षिक्षकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। 

मध्य प्रदेश के लगभग सभी जिलों की वरिष्ठता सूची जारी हो चुकी हैं परंतु जबलपुर जिले की सूची अभी तक जारी नहीं की गयी है। जिससे पदोन्नति के लिए पात्र अनेक अध्यापक पदोन्नति के लिए राह देख रहे हैं। यदि वरिष्ठता सूची षीघ्र जारी नहीं की गई तो संघ ब्लाक तहसील और जिला स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

संघ के आलोक अग्निहोत्री, महेष पाठक, राजेन्द्र त्रिपाठी, कुलदीप पटेल, जितेन्द्र सिंह, विनोद रैकवार, आलोक षर्मा, प्रकाष सनोडिया, उत्तम सिह ,राकेष मिश्रा,अमोल सिंह, संत सिंह, दिनेष अवस्थी, नितिन तिवारी, धर्मेंद्र परिहार, श्रीकांत सिंह, जयपाल सिंह, विकास पटैल, मन्नू लाल गौंड, रामगोविंद त्यागी, अमित मिश्रा, बाबूलाल पटेल, मीनल चैतन्य, श्रृद्धा पाठक ने शासन से शीघ्र कार्यवाही की मांग की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!