CM की PCR वैन को कार ने टक्कर मारी

Updesh Awasthee
इंदौर। बायपास रोड पर सीएम के काफिले में चल रही पीसीआर वैन को रात करीब 1 बजे एक कार ने टक्कर मार दी जिससे 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

पेटलावद से वापस लौट रहे सीएम के काफिले के आने की सूचना पर तेजाजी नगर पुलिस ट्रैफिक क्लीयर करा रही थी। इसी बीच पीसीआर वैन को एक कार ने टककर मार दी। घटना में पीसीआर वैन में सवार ड्राइवर राजू, एएसआई कमल सिंह और सिपाही प्रेमा घायल हो गई। कार भी पलट गई। उसमें बैठी तीन युवतियां सोमित, दीपाकर, साहिबा और उनके साथ मौजूद युवकों को भी मामूली चोट आई। तीनों युवतियां विजय नगर की थीं। घटना के बाद उन्हें मेडिकल के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने राजू की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!