बेवफा सनम | बेपरवाह पुलिस | लड़की ने पुलिस स्टेशन में आग लगाई

Updesh Awasthee
गुड़गांव। एक बिहारी युवक के प्रेमजाल में फंसी पश्चिम बंगाल की लड़की ने यहां पुलिस थाने में अग्निस्नान कर डाला। वो पुलिस स्टेशन में अपने बेवफा पति के खिलाफ कार्रवाई की फरियाद लेकर आई थी परंतु पुलिस ने उसे भगा दिया।

मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक महिला अंजू (25) इस्लामपुर गांव में रहती है। दो साल पहले अंजू ने बिहार के मधुबनी निवासी दीपक नामक युवक से लव मैरिज की थी। दोनों के दो बच्चे हैं। करीब दो माह पहले दीपक पत्नी और बच्चों को छोड़कर बिहार चला गया, तभी से वह परेशान थी।

सोमवार को अंजू की दीपक से फोन पर लंबी बातचीत हुई। महिला ने आरोप लगाया कि दीपक ने कहा कि वह वापस नहीं आएगा। उसे दूसरी शादी करनी है तो करे। इसी से परेशान होकर वह मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सदर थाना पहुंची थी। वह यहां पर थाने में पार्किंग एरिया में बैठी थी। इसी दौरान उसने केरोसिन ऑयल डालकर खुद को आग लगा ली। पुलिस कर्मी व अन्य लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। इस दौरान हेड कॉन्स्टेबल मनोज के हाथ भी जल गए।

डीसीपी ईस्ट दीपक सहारण ने बताया कि महिला का पति उसे छोड़कर चला गया था। सोमवार को दोनों के बीच बातचीत हुई। इसी सिलसिले में महिला पुलिस थाने आई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!