भोपाल। बिहार की राजधानी पटना स्थित जेपी गोलंबर चौक पर प्रदर्शन के दौरान सोमवार की दोपहर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले भी दागे गये। पत्थरबाजी व लाठीचार्ज के चलते मौके पर भगदड़ मच गयी। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। अखिल भारतीय साक्षरता प्रेरक संघ के राष्ट्रीय सचिव गोपाल दास बेरागी ने 23 अगस्त को विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।
खबर आ रही है कि सबसे पुलिस बल ने लाठीचार्ज किया। इतने से भी भीड़ पीछे नहीं हटी तो पानी की बौझार और आंसू गैस के गोले छोड़े गये। इस दौरान करीब एक दर्जन को हिरासत में लिया गया है। घटना में करीब दो दर्जन प्रदर्शनकारी घायल हुये हैं। प्रदर्शनकारियों में कई महिलाएं भी शामिल थीं। घटना के बाद महिला थाने को उन्होंने घेर लिया। प्रतिबंधित क्षेत्र जेपी गोलंबर चौक पर प्रेरक एवं समन्वयक संघ की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर करीब एक हजार लोग प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों में पूरे राज्य के लोग शामिल थे।
