भोपाल। भोपालियों ने बर्रूकट भोपाली को महापौर तो बना दिया लेकिन नालों की सफाई इस बार भी नहीं हुई। हालात यह हुए कि जरा सी बारिश में नालों का पानी फिर सड़कों पर उतर आया। कई रास्तों में जाम लग गया। सोनिया गांधी नगर में एक बच्चा नाले की इस बाढ़ में बह गया।
बच्चे को खोजने के प्रयास किए गए लेकिन उसे नहीं ढूंढा जा सका। मौके पर पहुंचे विधायक विश्वास सारंग ने कहा कि उन्होंने बच्चे को ढूंढने के लिए नगर निगम से संपर्क धानपुर तक बच्चे को खोजने के लिए कहा है।
गुरुवार को अचानक काले बादल छा गए और बारिश का दौर शुरू हुआ जो शाम तक चला। कभी तेज तो कभी धीमी रफ्तार से बारिश होती रही। रचना नगर अंडर ब्रिज और हबीबगंज अंडरब्रिज के नीच काफी पानी भर गया।
हबीबंगज अंडरब्रिज पर तो ट्रॉफिक ही बंद हो गया था। रचना नगर अंडरब्रिज पर घुटने से ऊपर तक पानी बहता रहा। इसी पानी से हाेकर वाहन चालक निकलते रहे लेकिन सामान्य यातायात नहीं होने से दोनों तरफ गाड़ियों की कतार लग गई। इस कारण चेतक ब्रिज पर भी वाहनों की लाइन लग गई।