लखनऊ/उत्तरप्रदेश। भ्रष्टाचार के मामलों में मोदी सरकार लगातार घिरती जा रही है। ताजा मामला केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के छोटे भाई अतहर अब्बास नकवी का आ रहा है। आरोप प्रमाणित पाया गया है कि वो मुसलमानों ने कब्र देने के बदले पैसे वसूल रहे थे। वसूली के लिए अपने मंत्री भाई की धमकी भी देते थे। उन्हें पद से हटा दिया गया है।
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अतहर अब्बास नकवी जो कि बरेली जिले में छोटी कर्बला और कब्रिस्तान के केयर टेकर हैं वो दफनाने के बदले में लोगों से पैसे वसूलते थे। इस आरोप के बाद से वक्फ बोर्ड ने कब्रिस्तान प्रबंधन समिति को भंग कर दिया है, साथ ही केयर टेकर अतहर नकवी को भी उनके पद से हटा दिया है।
बयान में कहा गया है कि कब्रिस्तान में जगह देने के बदले अतहर नकवी अपने भाई केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के नाम का इस्तेमाल कर पैसे वसूलते थे। ये आरोप अब मुख्तार अब्बास नकवी और पहले से ही भ्रष्टाचार के कारण संसद में घिरी हुई बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
