बाढ़ में घिरा हॉस्टल, छत पर फंसे 40 बच्चे

राजगढ़। जिले के तलेन में पचोर मार्ग पर सरकारी हॉस्टल है। शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे से शुरू हुई बारिश के कारण तलेन-पचोर मार्ग का संपर्क टूट गया। देखते ही देखते शाम को हॉस्टल समीप बहने वाले दो बरसाती नालों के पानी से घिर गया। हॉस्टल की एक मंजिल तक पानी पहुंच गया था। डरके मारे बच्चे छत पर जा चढ़े।

यह हालात 4 घंटे से ज्यादा समय तक रहे। प्रशासन ने शाम 8.30 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जो रात करीब 12.30 बजे तक चला। बताया जा रहा है कि सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!