हिन्दू लड़कियों को समझाओ, अनजानों से चैट ना करें: विहिप

जबलपुर। विहिप के शिक्षा वर्ग को संबोधित करते हुए डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हिंदू लड़कियों को पहले समझाओ। फेसबुक पर अनजान व्यक्ति से चैट न करें। उनके भीतर डर पैदा करो। फिर भी कोई मुस्लिम लड़का हिंदू लड़की को लेकर भागता है तो उसके मां-बाप तो घर में रहते हैं न। उन्हें जाकर दूसरे तरीके से समझाओ। हमने गुजरात में यही किया।

डॉ.तोगड़िया ने कहा कि हिंदू का देश में कहीं भी अपमान होता है तो उसका विरोध करो। धरना, प्रदर्शन, आंदोलन करो। उस जटायु की तरह जो जानता था कि रावण को पराजित नहीं कर सकता है इसके बावजूद लड़ा। हिंदू को संघर्ष करना चाहिए। आजकल हिंदू समझौता करना सीख रहा है। उन्होंने कहा कि अब हिंदू राज्य बनाना होगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!